रविवार, 9 जुलाई 2017

आज भी इंसानियत गांव मे जिन्दा है

आज भी इंसानियत गांव में जिंदा है,, किसी भी गांव में जाकर देखो☝💕


तेरी बुराइयों को हर अख़बार कहता है,

और तू मेरे गांव को गँवार कहता है   //


ऐ शहर मुझे तेरी औक़ात पता है  //

तू चुल्लू भर पानी को भी वाटर पार्क कहता है  //


थक  गया है हर शख़्स काम करते करते  //

तू इसे अमीरी का बाज़ार कहता है।


गांव  चलो वक्त ही वक्त  है सबके पास  !!

तेरी सारी फ़ुर्सत तेरा इतवार कहता है //

 

मौन होकर फोन पर रिश्ते निभाए जा रहे हैं  //

तू इस मशीनी दौर  को परिवार कहता है //


जिनकी सेवा में खपा  देते थे जीवन सारा,

तू उन माँ बाप  को अब भार कहता है  //


वो मिलने आते थे तो कलेजा साथ लाते थे,

तू दस्तूर  निभाने को रिश्तेदार कहता है //


बड़े-बड़े मसले हल करती थी पंचायतें //

तु  अंधी भ्रष्ट दलीलों को दरबार  कहता है //


बैठ जाते  थे अपने पराये सब बैलगाडी में  //

पूरा परिवार  भी न बैठ पाये उसे तू कार कहता है  //


अब बच्चे भी बड़ों का अदब भूल बैठे हैं //

तू इस नये दौर  को संस्कार कहता है  ....💐🙏💐....//


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CCPRAR APP क्या है? इससे पैसे कैसे कमाए

CCPRAR APP क्या है -   CCPRAR APP एक earning investment app है जिस पर आप कुछ पैसे लगाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते है इसमे आपको कई तरह के प्लान...