रविवार, 30 जुलाई 2017

इश्क शायरी

DIL SE

इश्क शायरी 


ये दिल किसी मुकाम पर ठहर न सका
मीलों तलक चला मगर मंजिल पा न सका
दीवानगी में न जाने कल कहां पे रहूंगा
आवारगी में अपना घर भी बना न सका
सर पे कफन है और जलता हुआ दिल है
चाहा बहुत पर जिस्म को खुद जला न सका
तड़पती हुई लहरों को शायद नहीं मालूम
साहिल की प्यास को वो कभी बुझा न सका

NEXT

ले चला तूफान ए इश्क, जाने कहां, किस देस में
भटका तेरी तलाश में आवारा दिल किस देस में
तेरा दर्द आंसू में गिर पड़ा पर मैं कभी रो न सका
तू नदी में जाके बुझ गई, मैं जलता ही रहा रेत में
जो मिला करे जुदा न हो, जो जुदा हो याद न आए
मुमकिन नहीं ये जहान में, समझा था बड़ी देर में
मैं फूल से जुड़ने को उसकी डाल का कांटा बना
वो फूल मुझे चुभती रही, रोया बहुत इस फेर में

Next

कुछ दिनों से जाने यह कहां खो गया है
मेरा ये दिल भी
अजनबी सा हो गया है
मुझमें तुम हो और बेखुदी में गुम हूं मैं
आईना कहता है, मुझे इश्क हो गया है
कुछ
दर्द जो देते हैं रोज जिगर पे दाग
तेरा गम उसे आज आंसू से धो गया है
कभी फुरसत मिले, मेरे दिल को सुनो
जो तेरी याद में चुपके-चुपके रो गया है

जज्बात शायरी

Please like share and comments

THANKS 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

CCPRAR APP क्या है? इससे पैसे कैसे कमाए

CCPRAR APP क्या है -   CCPRAR APP एक earning investment app है जिस पर आप कुछ पैसे लगाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते है इसमे आपको कई तरह के प्लान...