शुक्रवार, 30 जून 2017
गुरुवार, 29 जून 2017
रविवार, 25 जून 2017
hindi love story -रानी रूपमती की प्रेम कहानी
रानी रूपमती एवं बाज बहादुर की प्रेम कहानी
सच्चे प्यार को पूरे मन से जीने और निभाने वाले बहुत कम ही लोग हुए हैं इस धरती पर. जब कभी प्रेम कहानियों की बात चलती है, तब आज भी मध्य प्रदेश स्थित मांडू के लोग रानी रूपमती और बाज बहादुर का नाम बड़े गर्व से लेते हैं
रानी रूपमती और बाज बहादुर की प्रेम कहानी एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर है़ विंध्याचल पर्वत पर बसे मांडू की पहाड़ियों पर आज भी रानी रूपमती और बाज बहादुर के प्यार के स्वर गूंजते हैं.
युद्ध, प्रेम, संगीत और कविता का अद्भुत मेल है इस जादुई प्रेम कहानी में. रूपमती मालवा की गायिका थीं और सुल्तान बाज बहादुर उनसे प्रेम करते थे़ दरसल रानी रूपमती का रूप वास्तव में उनके नाम को चरितार्थ करता था़ रूप सौंदर्य के साथ ही उनकी आवाज भी बड़ी सुरीली थी़ वह अच्छा गाना गाती थीं. बाज बहादुर से उनका अंतर्धार्मिक विवाह था़
बाज बहादुर मांडू के अंतिम स्वतंत्र शासक थे़ रूपमती किसान पुत्री और गायिका थीं. उनकी आवाज के मुरीद बाज बहादुर उन्हें अपने दरबार में ले आये और दोनों परिणय सूत्र में बंध गये़
लेकिन जब रानी की इन खूबियों के बारे में शहंशाह अकबर को पता चला, तो वह रूपमती पर मोहित हो गया और यह प्रेम कहानी परवान चढ़ने से पहले ही खत्म हो गयी़
रूपमती को पाने की इच्छा से अकबर ने बाज बहादुर को एक पत्र भेजा, जिस पर लिखा था कि रानी रूपमती को दिल्ली के दरबार में भेज दो़ इस पत्र को पढ़ कर बाज बहादुर क्रोधित हो गये और उन्होंने अकबर को पत्र लिखकर कहा कि वह अपनी रानी को उनके यहां भिजवा दें.
अपने पत्र का ऐसा जवाब पढ़ कर अकबर आग-बबूला हो गया़ अहंकार और गुस्से से भरे अकबर ने अपने सिपहसालार आदम खां से मालवा पर हमला करने को कहा. बाज बहादुर ने अपनी छोटी-सी सेना के साथ उसका मुकाबला किया़ इसके बाद भीषण युद्ध हुआ और अादम खां ने बाज बहादुर को बंदी बना लिया़
इसके बाद उसके सिपाही रानी रूपमती को लेने मांडू की ओर चल पड़े, लेकिन जब इस बारे में रानी रूपमती को पता लगा तो उन्होंने खुद को अकबर के हाथों में सौंपने से अपनी जान देना बेहतर समझा़
उन्होंने हीरा निगल कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली़ जब रानी की मौत का समाचार अकबर को मिला तो उसे बहुत दुख हुआ़ वह पछतावे की अाग में जलने लगा़ उसने बाज बहादुर को कैद से आजाद कर दिया़ बाज बहादुर ने कहा कि वह वापस अपनी राजधानी सारंगपुर जाना चाहते हैं.
सारंगपुर वापस आने पर बाज बहादुर ने रानी की मजार पर सिर पटक-पटक कर अपने प्राण त्याग दिये़ इस घटना के बाद अकबर को अपने किये पर काफी शर्मिंदगी हुई़ उसने पश्चाताप करने के लिए सन 1568 में सारंगपुर के समीप एक मकबरे का निर्माण कराया़ बाज बहादुर के मकबरे पर अकबर ने ‘आशिक-ए-सादिक’ और रूपमती की समाधि पर ‘शहीद-ए-वफा’ लिखवाया़
आज मांडू, मध्य प्रदेश का एक ऐसा पर्यटन स्थल बन चुका है, जो रानी रूपमती और बाज बहादुर के अमर प्रेम का साक्षी है़ यहां के खंडहर और इमारतें हमें इतिहास के उस झरोखे का दर्शन कराते हैं, जिसमें हम मांडू की विशाल समृद्ध विरासत से रूबरू होते हैं. रानी रूपमती का किला इनके प्यार का गवाह है़
रानी रूपमती को राजा बाज बहादुर इतना प्यार करते थे कि रानी रूपमती के दिल की हर बात समझ जाते थे़ राजा बाज बहादुर और रानी रूपमती के प्यार के साक्षी मांडू में 3500 फीट की ऊंचाई पर बना रानी रूपमती का किला है़ कहते हैं कि रानी रूपमती नर्मदा नदी को देखे बिना भोजन ग्रहण नहीं करती थीं, इसलिए राजा बाज बहादुर ने रानी रूपमती की इच्छा का ध्यान रखते हुए रानी रूपमती किले का निर्माण करवाया़ रानी रूपमती के किले से नर्मदा नदी नजर आती है़
कहा जाता है कि रानी रूपमती प्रतिदिन स्नान के बाद यहां पहुंचतीं और नर्मदा जी के दर्शन उपरांत अन्न ग्रहण करती थीं. राजा बाज बहादुर रानी रूपमती को बेहद प्यार करते थे़
शायद इसलिए रानी रूपमती के महल तक पहुंचने से पहले राजा बाज बहादुर के महल को पार करना होता था़ राजा बाज बहादुर रानी रूपमती की रक्षा के लिए यह सब करते थे़ इसलिए शायद आज भी रानी रूपमती के किले को राजा बाज बहादुर और रानी रूपमती की प्रेम कहानी का प्रतीक समझा जाता है़
BEAUTIFUL LOVE STORY
BEAUTIFUL LOVE STORY
“सच्चा प्यार कभी भी और कहीं भी हो सकता है| प्यार एक ऐसा एहसास है, जो बिन कहे भी सब कुछ कह जाता है| जब किसी को प्यार होता है| तो वह यह नही सोचता की इसका अंत क्या होगा| और ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि वह इन्सान किसी के प्यार में इतना खो जाता है कि बस प्यार के अलावा उसे कुछ दिखाई नही देता है|”
दोस्तों मैं आपको सच्चा प्यार करने वाले एक प्रेमी जोड़े की कहानी बताने जा रही हूँ जो कि मुझे उम्मीद है आपके दिल छू जायेगी|
एक लड़का था| वह एक लड़की से बहुत प्यार करता था| वह उस लड़की के लिए कुछ भी कर सकता था| पर दिक्कत यह थी कि लड़का बहुत गरीब घर से था जबकि लड़की बहुत अमीर थी| और वहीँ दूसरी दिक्कत यह थी कि लड़का अलग जाति का था|
इस वजह से दोनों के प्यार मे बहुत कठिनाई आ रही थी| वह लड़का उस लड़की से अक्सर पूछता है “क्या तुम मुझसे शादी करोगी?” लड़की जवाब देती है “मै तो तुमसे शादी करना चाहती हूँ, पर मेरे घर वाले कभी राजी नही होंगे और मै भाग कर शादी नहीं कर सकती हूँ| यह समाज बहुत बुरा है| हमें जीने नही देगा|” और लड़के उससे कहता है “ठीक है! जब मैं अपने पैरो पर खड़ा हो जाऊंगा तो तुम्हारे पापा से तुम्हारा हाथ मागूँगा|”
लड़की हंसकर कहती है “शादी में क्या रखा है? क्या शादी के बाद मेरे दिल में तुम्हारा प्यार कम हो जायेगा?”| यह सुनकर लड़का सोच में पड़ जाता है, मगर वह जैसे-तैसे हंसकर जवाब देता है “क्या तुम मुझे शादी के बाद भूल जाओगी?” इसपर लड़की का जवाब होता है “ऐसा कभी नही होगा और मेरी सांसे रुक सकती पर मेरा प्यार तुम्हारे लिए कम नही होगा|”
समय बीतता गया| कुछ समय बाद लड़क़ी के घर वाले उसके लिए लड़का देखने लगे| और सच्चाई जानने के बाद वह लड़का जो कि उस लड़की से बहुत प्यार करता था, वह उस लड़की के दिल में अपने लिए नफरत भरने लगा| वह जानबूझकर ऐसा करता था ताकि वह लड़की उससे बहुत नफरत करने लगे| और ठीक वैसा ही हुआ जैसा वह लड़का चाहता था| उस लड़के ने कुछ ऐसा किया, जिससे लड़की उससे नफरत करने लगी| उस लड़की की शादी किसी और से तय कर दी गई| पर वह अन्दर ही अन्दर बहुत दुखी थी| क्यूंकि वह लड़के को बिलकुल भी नहीं भुला पा रही थी|
जिस दिन उस लडकी की शादी थी उसी दिन उस लड़के ने उस लड़की की छोटी बहन को फोन किया और कहा “मै जो कुछ भी कहूँ, वह सब अपने फ़ोन में रिकॉर्ड कर लेना| जब तुम्हारी बड़ी बहन आए तो उसे यह रिकॉर्डिंग सुना देना| उस लड़की की शादी हो गयी और वह शादी के दो दिन बाद अपने घर आती है| उसकी बहन कहती है “दीदी आपको कुछ सुनाना है|” वह लड़की हंसकर कहती है “क्या? चल सुना!”
जैसे ही वो फ़ोन चलाती है| उसमे से रोने की अवाज आती है, वह अपनी बहन से कहती है “ये आवाज तो सुनील लग रही है|” छोटी बहन कहती है “दीदी जिस दिन आपकी शादी थी, उसी दिन आपके सुनील का फोन आया था और बहुत रो रहा था| आप खुद ही सुनिए की वह क्या कह रहा था|”
फ़ोन की रिकॉर्डिंग चलाने पर सुनील रो-रोकर कह रहा था “रीना मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूँ, और अपने जीते जी तुम्हारी शादी किसी और के साथ होते नही देख सकता हूँ| क्योकि मैंने तुमसे बहुत प्यार किया है और मै अब बस यही चाहता हूँ कि तुम अपनी जिन्दगी में आगे बढ़ो और खुश रहो| मैं तुम्हे कभी भूल नही सकता मेरी जान|” इतना कहकर फोन कट जाता है| सुनील की यह बात सुनकर वह बहुत रोती है और अपनी बहन पर चिल्लाती है “तूने मुझे उसी दिन क्यों नहीं बताया जब फ़ोन आया था|” छोटी बहन जवाब देती है”मैं क्या करती, मैं तो कसमों के धागे मे बंधी थी| मै कर भी क्या सकती थी?” वह अपनी बहन को उसी नम्बर पर फोन लगाने के लिए कहती है जिससे सुनील ने फ़ोन किया था|
छोटी बहन पूछती है “क्यों दीदी?” परन्तु वह छोटी बहन हो बहुत गुस्से में डांट देती है और गुस्से मे कहती है “चल फोन लगा” वह जल्दी से फोन लगाती है| घण्टी जाती है, दूसरी तरफ फोन उठता है और उधर से आवाज आती है
“हेल्लो,
“हेल्लो, आंटी जी सुनील कहाँ है?”
सुनील की माँ रोने लगती और कहती है “बेटी सुनील इस दुनिया मै नही रहा| वह चोंक जाती है| और पूछती है “आंटी यह सब कब हुआ और कैसे? सुनील की माँ कहती है “पता नही मेरे सुनील ने ऐसा क्या कर दिया था जो कि उसने जो लगा ली|
लड़की : “आंटी जी कब?”
सुनील की माँ : “19 फरबरी को|”
यह सब सुनकर वह लड़की फोन कट कर देती है|” पता है दोस्तों 19 फरबरी क्या था? उसकी प्रेमिका रीना की शादी थी| यह सब सुनकर वह बहुत रोयी और रो-रोकर कहने लगी मैंने अपने सुनील पर विश्वास क्यों नही किया| अगर मैं उसपर विश्वास कर लेती तो मेरा सुनील इस दुनिया से नही जाता|
“लोग मंजिल को मुश्किल समझते हैं|
बड़ा फर्क है लोगो में और हम में,
लोग जिन्दगी को दोस्त, और हम
दोस्त को जिन्दगी समझते हैं|
दोस्तों विश्वास बहुत बड़ी चीज होती है| हमें अपनों पर भरोसा करना चाहिए| ताकि जो सुनील के साथ हुआ वैसा किसी के साथ न हो| अगर प्यार करो तो निभाना भी चाहिए| क्यूंकि प्यार वह अहसास है, जो हमे जीने की वजह देता है| अगर इस दुनिया में प्यार नही तो कुछ भी नही| प्यार अमीरी-गरीबी देखकर नही होता है| प्यार तो कभी भी हो सकता है, इसलिए हमे अपने प्यार पर भरोसा होना चाहिए| क्यूंकि “सच्चा प्यार बहुत मुश्किल से मिलता है| “
STORY अच्छी लगी हो तो LIKE and SHARE जरूर करे
THANKS
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
CCPRAR APP क्या है? इससे पैसे कैसे कमाए
CCPRAR APP क्या है - CCPRAR APP एक earning investment app है जिस पर आप कुछ पैसे लगाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते है इसमे आपको कई तरह के प्लान...
-
DIL SE अपने हसीं होठो को किसी परदे में छिपा लिया करो, हम जरा गुस्ताख लोग है, नजरो से चूम लिया करते है! ! कैसे करे इन्तज़ा...

















































